Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल बॉर्डर से चीनी नागरिक गिरफ्तार

 


काठमांडू 4 जून । बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक और उसके नेपाली सहयोगी को हिरासत में लिया. चीनी नागरिक नेपाल में टूरिस्ट वीजा पर आया था और एक नेपाली गाइड की मदद से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था.

गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक का नाम जेस्सी और नेपाली सहयोगी का नाम श्याम कुमार दहाल बताया जा रहा है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों नेपाल की एक ही कंपनी ‘यान्ताई डांगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी’ में काम करते हैं. चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था और मंगलवार को अपने नेपाली गाइड की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी एसएसबी की बॉर्डर इंट्रक्शन टीम ने दोनों को मैत्री पुल पर दबोच लिया.

यह भी पढें   वेनेजुएला भूकंप – मृतकों की संख्या १८८ , १५ सौ से ज्यादा घायल

सिर्फ पिछले एक महीने में ही रक्सौल बॉर्डर से चीन, कोरिया, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका और खालिस्तानी लिंक वाले कुल 10 विदेशी नागरिकों को घुसपैठ के प्रयास में पकड़ा गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चीनी नागरिक आखिर भारत में बिना वीजा क्यों दाखिल होना चाहते हैं और उनका असली उद्देश्य क्या है.

हाल के महीनों में नेपाल में कुछ चीनी संस्थाएं स्कूलों और अस्पतालों के जरिए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हो गई हैं. इन संस्थानों के जरिए चीनी नागरिक नेपाल में अपना नेटवर्क तैयार कर रहे हैं. इससे भारत की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से रक्सौल और आसपास के बॉर्डर इलाकों में चौकसी और भी कड़ी कर दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *