Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के पहाड़ी भू भागों में भारी अति भारी बारिश की सम्भावना

 

काठमांडू, असार १६ – देश के विभिन्न स्थानों में कल रात से ही बारिश हो रही है । कुछ भू भागों में भारी बारिश हो रही है । पिछले तीन घण्टें में कन्चनपुर जिला स्थित खल्लागोठ और शान्तिपुर बेलौरी वर्षा मापन केन्द्र तथा आसपास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा मापन किए जाने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है ।
दोपहर को पूरे देश में बादल छाए रहेंगे। गंडकी, लुंबिनी, करनाली और सुदूरपश्चिम प्रांतों सहित देश के पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
आज दिन में देशभर साधारणतया बदली छाई रहेगी । गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेशके साथ ही देश के पहाड़ी भू भाग के बहुत से स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के पहाड़ी भूभाग के एक दो स्थानों में भारी तथा अति भारी बारिश की भी संभावना है ।
उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू भाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है । विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात देशभर साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोसी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी भूभाग के कुछ स्थानों मेघगर्जन और बजिली के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है । कोसी, वागमती, गण्डकी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
अभी देश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव है । हाल मानसून के न्यूनचापीय रेखा सरदर स्थान से उत्तर की पश्चिम नेपाल के कुछ नजदीक है ।

यह भी पढें   वन्देमातरम् का उदघोष विश्व पटल पर छाए ! डा.विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com