Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आने वाले दिनों में केंद्रीय समिति की बैठक का प्रत्यक्ष प्रसारण किया जाएगा – देउवा

 

काठमांडू, असार २४ – सत्तारूढ़ पार्टी नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि आने वाले दिनों में अपनी केंद्रीय समिति की बैठक का सीधा प्रसारण करेंगे । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में केन्द्रीय समिति की बैठक में नेताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि – आगामी दिनों में होने वाली सभी बैठकों का सीधा प्रसारण किया जाएगा । देउवा ने कहा कि –यह बहुत अच्छा होगा यदि इसका सीधा प्रसारण किया जा सके । नेता यहां आकर यहां हुई हर बात की चर्चा बाहर जाकर करते ही हैं तो अब से अब से हम प्रत्यक्ष प्रसारण समझौते को लागू करेंगे । सभी मित्र बोलना चाहते हैं, सभी अच्छा बोलते हैं। सभी को प्रत्यक्ष बोलने की इच्छा भी होती है ।
उन्होंने कहा कि सभी नेता चाहते हैं कि उनके बयान मीडिया तक पहुंचें, इसलिए आने वाले दिनों में उनका प्रत्यक्ष प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढें   नेपाल की अर्थव्यवस्था: रेमिटेंस-चालित वृद्धि की सतही सफलता और सतत विकास की राह :राकेश मिश्रा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *