Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं उठाए सोने दें – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, सावन ८ – संसद् की बैठक में सांसदों और मंत्रियों का सो जाना सामान्य बात हो गई है । ऐसा कई बार देखा गया है कि संसद में किसी महत्त्वपूर्ण विषय में बहस हो रही होती है और कुछ सांसद और मंत्री सोए रहते हैं । उससे भी नहीं होता है तो बहस के ही समय कुछ नेता मोबाइल चलाते दिख जाते हैं या फिर एक दूसरे से बातचीत करते दिख जाते हैं ।
बुधवार के प्रतिनिधि सभा बैठक में कुछ इसी तरह का दृश्य देखा गया है । बुधवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में सांसदों का प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर होना तया था । इसके लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली बैठक शुरु होने के कुछ ही देर बाद बैठक कक्ष में प्रवेश करते हैं । सामान्यतया सभी मंत्री उठकर प्रधानमंत्री को नमस्कार करते हैं और प्रधानमंत्री भी हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं ।
लेकिन बुधवार को जैसे ही प्रधानमंत्री बैठक कक्ष में प्रवेश करते हैं तो वहाँ सरकार के प्रवक्ता ,संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री पृथ्वी सुब्बा गुरुङ मस्त नींद में थे । प्रधानमंत्री के कक्ष में आने के तुरंत बाद संचार मंत्री के पीछे बैठे रक्षा मंत्री मानवीर राई ने उन्हें उठाने का प्रयास भी किया लेकिन मंत्री गुरुङ नहीं उठे । राई को उठाते देख प्रधानमंत्री स्वयं बोलते हैं नहीं उठाए सोने दें और अपने आसन की ओर बढ़ गए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *