Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण

 

हिमालिनी सवाददाता/ रुपन्देही,भैरहवा / राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में उपचारत मरीजों को फल वितरित किया गया।

वितरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.अनन्त कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होता है । महासंघ ने फल वितरण के लिए भीम अस्पताल को चुने जाने पर आभार प्रकट किया।

यह भी पढें   डॉ. गोविंद केसी की मांगें 48 घंटे में पूरी करे सरकार : नेपाल चिकित्सक संघ, आंदोलन की चेतावनी

भीम अस्पताल की मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट डा.शकुन्तला गुप्ता ने कहा कि फल वितरण कार्यक्रम से मरीजों का मनोबल बढ़ता है और समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सद्भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल, रुपन्देही के उपाध्यक्ष एवं फल वितरण संयोजक जोगेन्द्र अग्रहरि के बताया हैं की प्रथम स्थापना दिवस अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में 65 मरीजों को विभिन्न प्रकार के फल, हॉर्लिक्स, बिस्किट के साथ अन्य सामग्री प्रदान किया गया।और कहा की”धर्म करें, पुण्य कमाएं” की भावना के साथ महासंघ समाजसेवा में सक्रिय है और ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताया।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

कार्यक्रम में भीम अस्पताल मे कार्यरत डा. बैजनाथ अग्रहरी (कन्सल्टेन्ट अर्थोपेडिक सर्जन) , अहेब गोपाल उपाध्याय,व्यवस्थापक सुरज अधिकारी,नेपाल वैश्य युवा संघ रुपन्देही के उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, महासंघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाह, शत्रुधन पंडित, बेचन प्रसाद गुप्ता, सचिव -गणेश गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष किरण गुप्ता, पप्पु काशौधन, देपेश गुप्ता, सदस्य उषा जैसवाल, रुबी जैसवाल, मन्जु जैसवाल, अनिता गुप्ता, राजकुमार बनिया, इंद्रजीत शाह लगायत पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम महासंघ के महा-सचिव तारेकश्वर कान्दु के संचालन में संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com