Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारी हूँ मैं (कविता) : राधा यादव

 
राधा यादव
राधा यादव

निराशा के तिमिर घटा में
आशा के फल चखती हूँ ।
अश्कों से भीगे आँचल पर
मन का सब कुछ रखती हूँ ।

मैं सृष्टि की रति चेतनता
सौदर्य जिसे लोग कहते हैं ।
अन्तर्मन में अतुल वैभव–सी
प्रेम छलकते रहते हैं ।।

चमकती हूँ धूल कण में भी
ऐसी है मेरी क्षमता ।
दुःख–सुख में गिर्ती उठ्ती
सब पर लुटाती हूँ ममता ।।

यह सृष्टि की गूढ़ रहस्य
जड़ को करती हूँ चेतना ।
उदयाचल के बाल रवि सा
स्नेह भरा है मेरा मन ।।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

टूटे सपनों की मनकों से
सुन्दर हार बनाती हूँ ।
नारी हूँ मैं इसलिए तो
दुःख में भी मुस्कुराती हूँ ।।
वल्हागोठ, धनुषा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com