Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्की ने जेन-जी आंदोलन में मारे गए परिवारों से की मुलाकात

 

काठमांडू, १६ आश्विन २०८२। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने इस वर्ष विजयादशमी टीका के दिन जेन-जी आंदोलन में मारे गए शहीदों के परिवारों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्की ने सबसे पहले बागलुंग निवासी तथा वर्तमान में काठमांडू के बनस्थली में रहने वाले मृतक सौरन किशोर श्रेष्ठ के परिवार से भेंट की। इसके अलावा उन्होंने नागार्जुन–३ की मृतक कान्छी नगरकोटी के परिवार और कीर्तिपुर के मैत्रीनगर में रहने वाले मृतक बुद्धिबहादुर तामांग के परिवार से भी मुलाकात की। यह जानकारी प्रधानमंत्री सचिवालय ने दी है।

यह भी पढें   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्की ने इससे पहले ही घोषणा की थी कि जेन-जी आंदोलन में शहीद हुए लोगों की स्मृति में इस बार दशैं पर वह टीका नहीं लगाएंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *