Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में स्व रामलाल गोलछा जी के स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम 

 

माला मिश्रा, वरुण मिश्रा । नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा  रामलाल गोलछा आंख अस्पताल प्रतिष्ठान विराटनगर के संस्थापक स्व रामलाल गोलछा का स्मृति दिवस के मौके पर गुरुवार को अस्पताल प्रांगण के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । इस मौके पर अस्पताल संचालन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोलछा , उपाध्यक्ष श्याम पौडेल , कोषाध्यक्ष मोहन कोठारी , सह सचिव जुगल किशोर राठी , सदस्य क्रमशः राजकुमार गोलछा ,देवाशीष गोलछा , मोहन चंद्र घिमिरे , निर्मल कोचर , अस्पताल के सीओ नवीन चंद्र राजवंशी , स्थानीय पवन सुराना सहित अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय प्रबुद्धजन ने बारी बारी उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर वक्ताओं ने नेपाल में उद्योग लगाने की शुरुआत करने वाले स्व रामलाल गोलछा के योगदान पर चर्चा किया । अस्पताल के सीओ राजवंशी ने बताया कि 16 दिसम्बर को स्व रामलाल गोलछा जी के जन्मदिवस के मौके पर राम लाल गोलछा आंख अस्पताल प्रतिष्ठान के द्वारा निःशुल्क ओपीडी सेवा दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com