सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने किया मटिहानी मठ का दौरा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत ने शुक्रवार को मटिहानी मठ का दौरा किया। मटिहानी मठ में उतराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास वैष्णव ने अंगवस्त्र तथा मटिहानी मठ के चांदी की प्रतिमा से सम्मानित किया।प्रधान न्यायाधीश ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की । उन्होंने तसमैया बाबा की समाधि पर माथा टेका।प्रधान न्यायाधीश ने रामायणकालीन मृतखनी सरोवर भी देखा तथा संस्कृत महाविद्यालय का भी अवलोकन किया। इस दौरान मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल सहित मठ के साधु -संत तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

