Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपासना बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था की पाँचवीं साधारण सभा व दूसरी महाधिवेशन सम्पन्न, प्रेमसागर कर्माचार्य सम्मानित

 

नेपालगंज/(बाँके)। पवन जायसवाल।
उपासना बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था लिमिटेड की पाँचवीं साधारण सभा तथा दूसरी महाधिवेशन काठमाण्डौं में एक समारोह के बीच सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में ओम अस्पताल के संचालक अध्यक्ष डा. आनन्द प्रसाद श्रेष्ठ ने प्रमुख अतिथि के रूप में 184 बार रक्तदान कर चुके नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य को नेवारी परम्परा अनुसार बेताली लगाकर माया का चिनो स्वरूप करुवा, खादा, फूलमाला एवं सम्मान–पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

संस्था के अध्यक्ष रोशन भायोदे की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विष्णुभक्त मारिखुँ, कृष्णप्रसाद अवाल, दिनेश बहादुर धौबञ्जार तथा सवीनभक्त जोशी सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही। सभा में संस्था की वार्षिक प्रतिवेदन तथा आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मत रूप से पारित किया गया। साथ ही नई संचालक समिति का चयन भी किया गया।

नवगठित संचालक समिति में अध्यक्ष पद पर रोशन भायोदे, उपाध्यक्ष पद पर शारदा श्रेष्ठ, सचिव पद पर रञ्जित मारिखुँ तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिपेश बहादुर धौबञ्जार चयनित हुए हैं। इसी प्रकार सदस्य पदों में डा. दिपिका मलहोत्रा, पुकार बगामी और रोसिका जधारी चयनित हुए हैं।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

इसी दिन बेनी समाज काठमाण्डौं द्वारा गोंगबु चौक में रक्तदान कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ रक्त संकलन की थैली हस्तान्तरण कर किया गया।

बेनी समाज काठमाण्डौं के अध्यक्ष प्रदीप श्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न रक्तदान कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख अतिथि प्रेमसागर कर्माचार्य ने स्वयंसेवी रक्तदाताओं को प्रशंसा–पत्र प्रदान करते हुए सामाजिक सेवा में उनके योगदान की सराहना की तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *