Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेकेंड फेडरेशन चैंपियनशिप अंडर 14 में 10 वर्षीय हर्ष दुबे ने जीता कांस्य पदक 

 

माला मिश्रा (जोगबनी विराटनगर सीमा क्षेत्र) ।  शेखपुरा बिहार में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक
आयोजित बिहार ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-2026 के सकेंड फेडरेशन चैंपियनशिप अंडर 14 बर्ष  40 केजी भार में जोगबनी निवासी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बिहार अजय कुमार दुबे (खुशबू) के
10 वर्षीय पुत्र हर्ष दुबे ने पूरे बिहार में कांस्य पदक प्राप्त जोगबनी सहित अररिया को किया गौरवान्वित। हर्ष दुबे के टीम कोच सूरज आर्या और प्रवीण वर्मा जो एकलव्य सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एंड आर्ट्स नामक क्लब चलाते है उन्होंने कहा कि मई माह में दिल्ली में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में कड़ी मेहनत करके गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगे । वहीं फीमेल वर्ग मैं 45 केजी भार में फारबिसगंज निवासी भूमि शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । इतना कम उम्र में खेल के प्रति लगाव के साथ मेंडल प्राप्त करना बताया  है कि आने वाले दिनों में बिहार सहित देश का नाम रौशन करेगा, बच्चे के कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के अध्यक्ष दारा सिंह , उपाध्यक्ष दिनेश साह , सचिव प्रभात सिंह , सह सचिव द्वय मुनिलाल यादव , असलम आलम , कोषाध्यक्ष बदरुल बद्दू , जावेद खान , गुड्डू सिंह , कुन्दन  पोद्दार ,  संतोष शर्मा , , मुजफ्फर हुसैन ,  त्रिभुवन राय , , अमित सिंह , रंजीत झा , लंकेश तिवारी , गोपाल मंडल आदि ने बधाई सह शुभकामनाएं दी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com