Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन दो सप्ताह बाद महानगर के मेयर पद से इस्तीफा देंगे

 

काठमांडू, पुस १३ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र साह (बालेन) २ सप्ताह के बाद अपनी मेयर पद की जिम्मेदारी छोड़ देंगे । फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधि सभा के निर्वाचन में रास्वपा की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होना पक्का होने के बाद उन्होंने जिम्मेदारी छोड़ने की तैयारी कर ली है । आज सुबह मेयर बालेन और रास्वपा सभापति रवि लामिछाने बीच हुई सहमति अनुसार बालेन रास्वपा से चुनाव लड़ेंगे । इसके अलावे उनके प्रधानमंत्री होने की भी सहमति हुई थी । सहमति अनुसार प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें माघ ६ गते के भीतर महानगर के प्रमुख के पद से इस्तीफा देना होगा । ये कानूनी प्रक्रिया है । काठमांडू महानगरपालिका मेयर पद के लिए बालेन का कार्यकाल अभी १६ महीने बाकी है । लेकिन उम्मीदवार होने के बाद वो २ सप्ताह के भीतर ही इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं ।
मेयर बालेन के प्रमुख स्वकीय सचिव भूपदेव शाह ने बताया कि ‘कुछ काम बाकी हैं जिन्हें समाप्त होने में दो सप्ताह लग जाएंगे ।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com