Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में महिला सहित दर्जनो घायल, दो को अवस्था गम्भीर, मसौदा सुझाव संकलन अवरुद्ध

 

jnk-mahilaकैलास दास,जनकपुर, श्रावण ४ गते । संविधान सभा सचिवालय द्वारा प्रारम्भिक मस्यौदा सुझाव संकलन को धनुषा में विरोध जताने पर प्रहरी द्वारा किया गया लाठी प्रहार में करीब दो दर्जन घायल हुये है तो दो की अवस्था गम्भीर है ।

लाठी प्रहार में नेकपा—माओवादी के केन्द्रिय सदस्य एवं मधेशी राष्ट्रिय मुक्ति मोर्चा का अध्यक्ष रोशन जनकपुरी, सद्भावना पार्टी का सभासद माधवी रानी साह, केन्द्रिय सदस्य लाल किशोर साह, तमलोपा का केन्द्रिय उपाध्यक्ष वृषेशचन्द्र लाल, सभासद् डा. विजय कुमार सिंह, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का जिल्ला अध्यक्ष शेषनारायण यादव, तमलोपा का योगेन्द्र राय, ड्यास माओवादी का सुशिल कर्ण, विन्दु ठाकुर, विन्दु यादव, हरिनायाण यादव, बजरंग यादव, पुष्पा मिश्र, इन्द्रकुमार मधेशानन्द, डा. रामचन्द्र चौधरी, तेजनारायण यादव, भदैया राउत, रेणु झा, प्रा.सुरेन्द्र राय सहित का घायल है ।

सुझाव संकलन के लिए काँग्रेस के सभासद लिला कोइराला, प्रमीला देवी दास और मिनाक्षी झा धनुषा के क्षेत्र ४ में राय संकलन के लिए कार्य स्थल आने बाद मधेशवादी दल द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन में प्रहरी ने लाठी प्रहार किया था ।

यह भी पढें   पूर्व राजदूत उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘पारदर्शी समाज’ नामक संगठन का गठन

 

घायल सभी का उपचार जनकपुर अञ्चल अस्पताल में हो रहा तो गम्भीर घायल सुशिल jnk-mahila2कुमार कर्ण और योगेन्द्र राय को अञ्चल अस्पताल ने यहाँ से काठमाण्डौ के लिए रेफर कर दीया है । उसी प्रकार क्षेत्र नं. ५ के ठेरा कचुरी में भी प्रारम्भिक मस्यौदा सुझाव संकलन को बहिष्कार करने पर करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल हुये है । घायल सभी को निजी अस्पताल में उपचार हो रहा स्थानीयवासीयों ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   साहित्य वह जिससे सबका हित हो, लिखो तो कुछ अच्छा लिखो : आशा शैली

सुबह से ही जनकपुर क्षेत्र नं. ४ के जनकपुर वाणिज्य संघ को प्रहरी सुरक्षा घेरा में रखा गया था । करीब ११ बजे तक पत्रकार को भी भितर जाने से निषेध कर दिया गया था । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के सभाकक्ष में मधेशी मोर्चा, मधेश अधिकार संघर्ष समिति और माओवादी का कार्यकर्ताओं ने प्रवेश का प्रयास करने पर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच जमकर झड्प हुआ है ।

जनकपुर में करीब दो बजे पश्चत् पूर्ण रुप से तनावग्रस्त है । प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच पत्थरबाजी चल रहा है तो प्रहरी ने आश्रु ग्यास प्रहार कर तितरवितर करने का प्रयास में है । जनकपुर के सडके पर पत्थरों की ढेर लगी है तो प्रहरी का आश्रु ग्यास से स्थानीवासी प्रभावित प्रभावित है । फिलहाल देखा जाए तो प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच दौडादौड चल रहा है ।

यह भी पढें   अश्लील क्रियाकलाप में संलग्न विदेशी महिलाओं को प्रहरी ने किया गिरफ्तार

उसी प्रकार महोत्तरी में मस्यौदा संकलन के विरोध जताने पर प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच झड्प हुआ है । वहाँ भी प्रहरी लाठी प्रहार से आधा दर्जन घायल हुआ है तो कुछ का अवस्था गम्भीर है ।jnk-purs1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed