Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अचानक पुंजी बृद्धि की घोषणा से बैंकिंग क्षेत्र में हलचल

 
कविता दास
कविता दास

कविता दास

काठमांडू,२५ जुलाई २०१५ | नेपालराष्ट्र बैंक द्वारा गुरुबार  को आर्थिक वर्ष २०७२/०७३ की  मौद्रिक नीति सार्वजानिक की गी है |  राष्ट्र बैंक के  गभर्नर डा. चिरञ्जीबी नेपाल ने इस अवसर पर चुक्ता पुँजी को वर्तमान चुक्ता पुँजी से चार गुणा ज्यादा बृद्धि करने की घोषणा की | इसके अनुसार दो अर्ब चुकता पूजी वाले बैंक को अब दो वर्ष के अन्दर आठ अर्ब रुपैयाँ चुक्ता पुँजी करना होगा | गभर्नर नेपाल का मानना है कि  पुँजी को  बढ़ाना लागनी करने की  क्षमता को बढ़ाना है |  देश के बिकास में बड़े  बड़े आयोजना की  आवश्कता है | जिस बैंक का पूजी कम है वह बैंक ज्यादा लगनी कर नहीं सकता |  नेपाली के बैंकों में कोइ भी समस्या न हो इसलिए यह  निर्णय लिया  गया है | गभर्नर ने कहा कि दो साल की अवधि में पुँजी चार गुणा बढाने के लिए  राष्ट्र बैंक द्वारा  मर्जर का  प्याकेज भी दिया जायेगा  । गभर्नर ने  प्रस्ट संकेत दिया कि  अब देश में १०/१२ बाणिज्य बैंक  की ही  जरुरत है |
अन्तर्राष्ट्रिय मुद्रा कोष ने  नेपाल में  बैंक और  वित्तीय संस्था ज्यादा  होने के करण इसे  घटाने का  दबाब देते आ रहा है | जिसके तहत गभर्नर नेपाल ने  महोत्वकांक्षी पुँजी बृद्धि योजना सामने लाया है | भौगोलिक हिसाव से देखा जाये तो  नेपाल से भी छोटा करिब ७ लाख  जनसंख्या वाला  देश भुटान के   बैंक से  नेपाल का बैंकों की चुक्ता पुँजी डेढ गुणा से  कम  है | सरकारी स्वामित्व के  राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक  नेपाल बैंक और  निजी क्षेत्र द्वारा प्रवर्द्धित ग्लोबल आइएमई और प्रभू बैंक का ही  चुक्ता पुँजी ५ अर्बसे  ज्यादा  है । एभरेष्ट बैंक, नेपाल क्रेडिट एन्ड कमर्स (एनसीसी) बैंक का   चुक्ता पुँजी अभी भी  २ अर्ब रुपैयाँ है  ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा पदभार का प्रमाणपत्र

राष्ट्र बैङ्क के अनुसार बैंकों को  अन्तरराष्ट्रिय स्तर में  प्रतिस्पर्र्धी बनाने के लिए  ऐसा व्यवस्था किया गया है  । इससे नेपाली बैङ्क को  विदेश में  कारोबार करने में   सहयोग मिलेगा । ‘विदेशी बैङ्क को  नेपाल में  शाखा खोल्ने के प्रावधान को पुनः इजाजत दिया जायेगा | इससे  नेपाल में भी बड़ा पूँजी के आधार पर बैङ्क खोल्ने की  अनुमति प्रदान करने की दीर्घकालीन योजना की  व्यवस्था की गई है  । २०७३ के बाद नयाँ बैङ्क को  इजाजत मिलेगा और  २०७४ के बाद  विदेशी बैङ्क का  शाखा खोल्ने का प्रावधान किया जायेगा |

यह भी पढें   सगरमाथा के प्रवेश द्वार लुक्ला में पर्यटकों की भारी भीड़, पर्यटन व्यवसाय में लौटी रौनक

गभर्नरके पुँजी बृद्धिके घोषणा से बैंकर्स पूरी तरह से असंतुस्ट है | बैंकर्स एसी निति को कठोर निर्णय बता रहे है | नेपाल राष्ट्र बैंक के  पुँजी बृद्धि किया गया जिस से बैंकर्स का कहना है की   २ साल में  ८  अर्ब रुपैयाँ  पहुचाना सम्भव  नहीं है |  मर्ज का बिकल्प  भी उतना आसान नहीं है  जबरदस्ती मर्ज कराना  प्रोत्साहन नही यह एक महत्वाकाङ्क्षी लक्ष्य को पाना  है | बैंकर्स संघ इस निर्णय को पुनरवलोकन की मांग किया है | इस सम्बन्ध में उद्योग बाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष पशुपति मुरारका ने खा है कि २ अर्ब से २ वर्ष में ही ८ अर्ब रुपया पहुंचना अब्यब्हारिक है | इससे मर्जर की ब्ध्यात्म्क स्थिति सिर्जना होगी |

यह भी पढें   तिहार पर फूलों का कारोबार तेज, राजधानी में 64.5 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

समय और परिस्थति को देखते हुये इसतरह का  निर्णय राष्ट्र बैंक के तरफ से आना उतना  फलदायक साबित नहीं होगा | मर्जर का बिकल्प भी उतना आसान नहीं है जितना कहा जाराहा है | पुँजी कौन लगाएगा यही भी जानना जरुरी है |   गवर्नर नेपाल ने जो घोषणा की है पहले तो वह कार्यान्वन पे आना जरुरी है | अभी बैंक के कारोबार में बहुत ज्यादा समस्या दिख राहा है | अभी कौन  बैंक किसका बैंक होगा यह बाजार में हल्ला चल रहा है |  अभी जो मर्जर की स्थिति सामने आई है यह तो राष्ट्रबैंक पहले ही सोचना चहिये था | इतना ज्यादा बैंक खोलेने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी | दो साल में आठ अर्ब रुपैयाँ तक पहुचना सहज नहीं है | बैंक वित्तीय संस्था की पूंजी ४ गुना बढ़ाने की घोषणा से बैंकिंग क्षेत्र त्रसित है और जनता में भी हलचल पैदा हो गयी है |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com