Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनजाति कल्याण आश्रम का ग्यारहवीं बार्षिकोत्सव तथा खिचड़ी कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम के रत्न सागर तट पर अवस्थित जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास का ग्यारहवीं बार्षिकोत्सव तथा खिचड़ी कार्यक्रम मधेश प्रदेश के स्पीकर माननीय रामाशीष यादव के प्रमुख आतिथ्य तथा कृष्ण कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को भव्यता के साथ संपन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए स्पीकर माननीय रामाशीष यादव ने कहा कि देश भर 90 जनजाति कल्याण आश्रम के छात्र पढकर नेपाल के बिभिन्न सरकारी तथा निजी संस्था में सेवा दे रहे हैं। अगर जनजाति कल्याण आश्रम नहीं रहता तो गरीब जनजाति, दलित परिवार के बच्चे पढ नहीं पाते। जनजाति कल्याण आश्रम के छात्र खेलकूद तथा नृत्य में देश तथा विदेश में परचम लहराया है।
अपने अध्यक्षीय भाषण में कृष्ण कुमार दीक्षित ने कहा कि जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास में एक छात्र पर बार्षिक भोजन पर 25 हजार खर्च होता है। जो दाता द्वारा प्रदान किया जाता है। उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे जनजाति कल्याण आश्रम में सहयोग प्रदान करें। जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास के छात्रो ने शिव तांडव नृत्य, राउते नृत्य सहित कई नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।इस बार्षिक समारोह में जनकपुरधाम के प्रतिष्ठित व्यवसायी, उद्योपति, समाजसेवी, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक के पदाधिकारी तथा स्वयंसेवक की सहभागिता थी।

यह भी पढें   जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *