Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरब में तबाही: खामेनेई के बेटी-दामाद और पोती-बहू मारे गए, ईरानी रक्षा मंत्री की भी हुई मौत

 

डिजिटल डेस्क,

ईरान के बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई के परिवार के सदस्य हमलों में मारे गए। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की अमेरिका-इजरायल के हमलों में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री की भी मौत हुई है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया।

यह भी पढें   ताप्लेजुङ के मेरिङदेन गाँवपालिक–३ दोभान में लगी भीषण आग

उन्होंने आगे कहा कि वह या उनके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी नहीं कर सकते थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है।

उन्होंने कहा कि “भारी और सटीक बमबारी” पूरे सप्ताह “बिना किसी रुकावट के” जारी रहेगी। उनन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने का हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

दो ईरानी समाचार आउटलेट्स ने खामेनेई के जीवित होने की खबर दी है। वहीं, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया कि हमले के बाद खामेनेई का शव बरामद कर लिया गया था।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com