Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा सभापति लामिछाने भारी मत से विजयी

 

काठमांडू, फागुन २३ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने चितवन क्षेत्र नंबर २ से तीसरी बार भारी मत से जीत हासिल की है । लामिछाने ने ५४ हजार ४०२ मत प्राप्त किए हैं । उनके निकटतम् प्रतिद्वन्द्वी नेपाली कांग्रेस की मिना खरेल को १४ हजार ५६४ मत मिले हैं । लामिछाने ने खरेल को ३९ हजार ४६८ मतान्तर से पराजित किया है । इसी तरह एमाले के अस्मिन घिमिरे को ६ हजार ९९२ और नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के प्रताप गुरूङ को ४ हजार ९६९ मत मिला है । इस क्षेत्र में ८७ हजार २८ सदर और २ हजार ७९६ मत बदर हुआ है ।
लामिछाने इससे पहले २०७९ और २०८० के उपनिर्वाचन में इसी क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं ।

यह भी पढें   अधूरे स्वास्थ्य चौकी भवन के उद्घाटन का विरोध करने पर युवक को लगी गोली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com