Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उड़ान भरते नन्हे सपने: ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

 

रक्सौल: आज शनिवार को शहर के पंकज टॉकीज हॉल में ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का तृतीय वार्षिकोत्सव उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का थीम “उड़ान” रखा गया, जिसके माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने सपनों, प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच पर जीवंत कर दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरा सभागार देर तक तालियों की गूँज से गूंँजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार, अवर निबंधक आशीष अग्रवाल, नगर परिषद की कार्यकारी सभापति पुष्पा देवी, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सचिव कैलाश चंद काबरा, श्रीमती गरिमा मैम, श्रीमती सुप्रिया डोलिरिया, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, महिला एवं बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल, भारत विकास परिषद शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, पंकज टॉकीज एवं पंकज वाटिका के स्वामी पंकज बरनवाल, अजय कुमार तथा विद्यालय की निर्देशिका शिखा रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं गणेश वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। वहीं निदेशक शिखारंजन सभी अतिथियों को पुष्प पौधा देकर सम्मानित किया।

यह भी पढें   सार्वजनिक छुट्टियों को कम करने के लिए एक अध्ययन कार्यदल गठित करने का निर्णय

वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रेट्रो नृत्य, स्टोरी टेलिंग, नारी शक्ति, योग, नेपाली नृत्य, ‘आरंभ है प्रचंड’, फादर-डॉटर एवं फादर-सन डांस समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत एवं अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं शारदा कला केन्द्र की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूवात की गयी। “उड़ान” थीम के तहत बच्चों ने अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी, जिसने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।

यह भी पढें   वागमती प्रदेश सरकार से नेकपा एमाले बाहर

इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों को खूब सराहा। कई प्रस्तुतियों में सामाजिक संदेश भी निहित थे, जिसे दर्शकों ने विशेष रूप से पसंद किया।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन नेहा कुशवाहा एवं अदिति शाह ने प्रभावी ढंग से किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

यह भी पढें   श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क राई (साम्पाड़)को हिन्दू सम्राट सेना ने जानकी मंदिर में प्रवेश पर लगायी रोक

अंत में विद्यालय की निर्देशिका शिखा रंजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करना तथा उनकी छिपी प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे जीवन में ऊंची “उड़ान” भर सकें।

इस अवसर पर रजनीश प्रियदर्शी, अजय कुमार, पंकज बरनवाल, अमित उपाध्याय, गोपाल काबरा, अनुराधा शर्मा, ज्योतिराज गुप्ता , डांसर रंजन कुमार, स्कूल की शिक्षिकाएं क्रमशः पायल, अलका, शिवानी, अनु, संजना, ऋतिका, सुहाना, साक्षी, आकृति एवं अदिति सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *