Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रमुख तीन दल सात प्रदेश में सहमत, नेता गच्छदार देश में आग लगने की दी चेतावनी

 

विनय कुमार । अगस्त २१, काठमाडौं ।

६ प्रदेशीय खाका पर असन्तुष्ट दलों ने विरोध जताने पर प्रमुख तीन दल ने सात प्रदेश में सहमति किया है ।

andolan karoनेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और एकीकृत माओवादी नें ६ प्रदेशीय सीमांकन में थोड़ा हेरफेर कर के सहमति किया है । आज शुक्रवार हुई विशेष समिति के बैठक में सात प्रदेश मे सहमति जुटाया गया है । पर्सा जिला के ठोरी गाविस को प्रदेश नम्वर ३ के राजधानी प्रदेश में रखा जाएगा । ‘थरुहट’ भूभाग रहे प्रदेश नम्वर ५ में गुल्मी, अर्घाखाँची, पाल्पा, प्युठान, रोल्पा और रुकुम जिला का आधा भाग रखने में सहमति हुई है । पहले का प्रस्ताव १,२,३ और ४ प्रदेश यथावत रखने का निर्णय भी किया है । प्रदेश का विस्तृत सीमांकन संघीय आयोग करेगा सम्वाद समिति के सभापति डा. बाबुराम भट्टराई ने ऐसा कहा ।

यह भी पढें   केंद्रीय समिति बैठक के बीच आज होगी नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक, स्थायी समिति और पोलितब्यूरो गठन पर होगी चर्चा

इसी बीच मधेसी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष विजय कुमार गच्छदार नें ८ प्रदेश नहीं बनेगा तो देश मे आग लगने की चेतावनी दी है । आज सिंहदरवार में पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए गच्छदार नें कहा है कि कांग्रेस, एमाले और एमाओबादी का ७ प्रदेश नहीं मानेगें । ‘पहचान और सार्मथ्य बिना’ का सात प्रदेश नहीं मानेंगें, कांग्रेस, एमाले और एमाओवादी पहचान और सार्मथ्य को स्वीकार नहीं किया है उन्होंने आरोप लगाया । विशेष समिति से राजीनामा नहीं देने की बात भी अध्यक्ष गच्छदार ने स्पष्ट किया । संविधानसभा से बाहर नहीं जाएँगें लेकिन हो रहे आन्दोलन में अपने ही प्रकार की सहभागिता होने की धारणा रखी । मधेस के आन्दोलन में घुसपैठ होने की आशंका भी उन्होंने जताया । कांग्रेस और एमाले के नेता में गम्भीरता नहीं है कहते हुए गच्छदार कैलाली और कञ्चनपुर नेता देउवा को सन्तुष्ट करने के लिए सुदूर पश्चिम में रखने का आरोप लगाया । इसी तरह मध्यपश्चिम में सुशील को और पश्चिमाञ्चल मे रामचन्द्र पौडेल लगायत के नेता को खुश करने के लिए इस तरह से सीमांकन करने पर आक्रोश व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com