Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल ने तीन और अध्यादेश किए जारी

 

काठमांडू, बैशाख १९ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने तीन और अध्यादेश जारी किया है । राष्ट्रपति पौडेल ने शनिवार (बैशाख १९) स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान संबंधी कुछ नेपाल ऐन संशोधन करने वाला अध्यादेश २०८३ जारी किया है । इसी तरह सार्वजनिक पदाधिकारियों की पदमुक्ति संबंधी विशेष व्यवस्था अध्यादेश २०८३ और विश्व विद्यालय संबंधी कुछ नेपाल ऐन संशोधन करने वाला अध्यादेश २०८३ भी जारी किए जाने की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
राष्ट्रपति पौडेल ने नेपाल के संविधान की धारा १४४ के उपधारा (१) अनुसार मंत्रि परिषद् के सिफारिश में अध्यादेश जारी किया है । राष्ट्रपति ने इससे पहले शुक्रवार (वैशाख १८) सम्पत्ति शुद्धीकरण (मनी लाउंडरिंग) निवारण (तीसरा संशोधन) अध्यादेश जारी किया था ।
इसी तरह गुरुवार (वैशाख १७) को सहकारी (पहला संशोधन) अध्यादेश, २०८३ और सार्वजनिक खरीद (दूसरा संशोधन) अध्यादेश, २०८३ जारी किया गया थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *