Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारा इरादा पैसा कमाना नहीं है – रवि लामिछाने

 

काठमांडू, बैशाख २० – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने ने कहा कि उनकी पार्टी और नेताओं को एक भी रुपये नहीं चाहिए । उन्होंने कहा कि जिस दिन वे पैसा कमाना चाहेंगे, उस दिन देश का अंत हो जाएगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में आकर पैसा कमाने में हम सभी को एक मिनट भी नहीं लगेगा, लेकिन हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं है ।
उन्होंने कहा कि ‘हमारे नेताओं को एक रुपया भी नहीं चाहिए, हम जिस दिन पैसा कमाना चाहेंगे उस दिन देश समाप्त हो जाएगा ।’ निजी क्षेत्रों के साथ हुए बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘पैसा कमाने में २०–३०–४० सेकेंड से ज्यादा नहीं लगेगा लेकिन हमारा इरादा ऐसा कुछ नही. है ।’ कार्यक्रम में शामिल लोगों को आश्वस्त करते हुए सभापति लामिछाने ने कहा कि रास्वपा की नीति हमेशा यही रही है कि उनका संरक्षण किया जाए ।
उन्होंने कहा कि‘हमारी नीति आपको प्रोटेक्ट करती है, इसमें जरा भी डाउट नहीं रखें’ साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में हो रहे तस्करी को रोकने के लिए सरकार ने कडाई की है लेकिन उपभोक्ताओं की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनर्विचार करने की भी तैयारी कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed