Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के साथ चर्चा

 

काठमांडू, बैशाख २८ – निर्वाचन आयोग आज राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करेगा । निर्वाचन संबन्धी कानून संशोधन और एकीकरण करने के लिए बने विधेयक का मसौदा को लेकर आयोग आज दलों के साथ चर्चा करेगा । कार्यवाहक प्रमुख निर्वाचन आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी के अनुसार सुबह साढेÞ ११ बजे यह चर्चा शुरु की जाएगी । आयोग ने सात ऐनों को एकीकृत कर २०८० असार १८ गते विधेयक का मसौदा सरकार को भेजा था । उक्त विधेयक बहुत लम्बे समय से गृह मंत्रालय में अटका हुआ था ।
इसमें कुछ परिमार्जन के गृहकार्य भी किए गए थे लेकिन संसद् विघटन के बाद गृह ने पुनः आयोग में ही वापस कर दिया था । आयोग ने मसौदा में सुझाव देने के लिए वैशाख १५ गते दलों को पत्राचार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *