Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाल बाल बचा तुर्की एयरलाइंस का विमान

 


काठमांडू, बैशाख २८ – इस्तांबुल से काठमांडू आए तुर्की एयरलाइंस का एक विमान बहुत बड़ी दुर्घटना से बच गया है । आज अवतरण के क्रम में तुर्की एयरलाइंस के एक विमान का टायर विस्फोट हो गया । लेकिन यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है ।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार विमान का एक टायर अवतरण के क्रम में या अवतरण करने के साथ ही विस्फोट हो गई और उसमें आग लग गई । विमानस्थल नजदीक रहे पायलट ने बताया कि टायर के फूटने के बाद पहिये के भाग में, इंजन के पास आग और धुआँ देखा गया ।
उसके बाद चालक दलों और विमानस्थल प्रशासन ने सुरक्षा सतर्कता स्वरूप यात्रियों को मेन दरवाजे से नहीं आकस्मिक दरवाजे द्वारा बाहर निकाला । यात्रियों को अपातकालीन स्लाइड द्वारा सुरक्षित रूप में बाहर निकाला गया था । अभी तक कोई गंभीर मानवीय क्षति की सूचना नहीं मिली है । विमान स्थल में रहे आपतकालीन बचाव टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर अवस्था को नियंत्रण में ले लिया ।
घटना को लेकर जाँच शुरु कर दी गई है । टायर क्यों फूटा, आग कैसे लगी ? इन विषयों को लेकर जाँच होने की विमानस्थल स्रोत ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *