सभापति गगन ने देउवा और शेखर पक्ष के १९ नेताओं को किया केन्द्रीय समिति में मनोनीत
काठमांडू, बैशाख २८ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा और नेता डा. शेखर कोइराला पक्ष के १९ लोगों को केन्द्रीय समिति में मनोनीत किया है । सभापति थापा ने पूर्व पदाधिकारी में रहे सहमहामंत्री जीवन परियार और महेन्द्र यादव को केन्द्रीय समिति में मनोनीत किया है । परियार नेता डा.शेखर कोइराला के निकट के माने जाते हैं वहीं पूर्व सह महामंत्री यादव पूर्व सभापति देउवा के पक्षधर हैं । विशेष महाधिवेशन के बाद पहली बार केन्द्रीय समिति सदस्य मनोनित किए गए हैं । सभापति थापा ने पूर्व पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्यों को मनोनित कर अपने नेतृत्व की समिति का विस्तार किया है ।

