Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी विश्वकप लिग–२ – आज नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेल

 

काठमांडू, जेठ ४ – आईसीसी क्रिकेट विश्वकप लिग–२ अन्तर्गत आज नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा । त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में होने जा रहा यह खेल सुबह ९ः३० बजे शुरु होगा ।
नेपाल, अमेरिका और स्कॉटलैंड बीच हो रहे इस शृंखला में अभी तक तीन खेल हो चुके हैं । जिसमें से स्कॉटलैंड अपने दोनों ही खेल में विजयी हुए हैं । स्कॉटलैंड ने अपने पहले खेल में नेपाल को डकवर्थ लियस नियम के आधार पर दो रन से पराजित किया था । और दूसरे खेल में भी अमेरिका को उसी नियम के आधार पर दो रनों से पराजित किया था ।
तीसरा खेल नेपाल और अमेरिका के बीच खेला गया था । गत शनिवार सम्पन्न उक्त खेल में नेपाल ने अमेरिका को नौ विकेट से पराजित किया था । आज के खेल में नेपाल स्कॉटलैंड को पराजित कर विश्वकप के ग्लोवल क्वालीफायर में चयन होने की संभावना को जीवित रखना चाहता है ।
आईसीसी क्रिकेट विश्वकप लिग–२ के अंक तालिका में नेपाल सातवें स्थान पर है । नेपाल को विश्वकप के ग्लोबल क्वालीफायर में चयनित होने के लिए अब बाकी सभी १० मैच में जीतना ही होगा । एकदिवसीय मान्यता अनुसार शीर्ष ६ स्थान में रहना आवश्यक है । उस हिसाब से भी आज का खेल नेपाल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । नेपाल अभी तक २६ मैच खेल चुका है जिमें ९ में उसकी जीत हुई है । १५ में हार और दो खेल में अनिर्णित होते हुए २० अंक के साथ तालिका के सातवें स्थान पर है ।
स्कॉटलैंड पहले स्थान में है । उसने ३० खेल में से १६ में जीत, आठ में हार और ६ खेलों में अनिर्णित होते हुए कूल ३८ अंक जोडे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *