Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के उद्योगपति व समाजसेवी घनेश्यामजी राठी का निधन

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल। उद्योगपति एवं समाजसेवी घनेश्यामजी राठी का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विराटनगर सहित सीमावर्ती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय राठी विराटनगर में राठी परिवार की औद्योगिक विरासत को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे। वे जीवनभर सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहे और समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए।
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास और विस्तार में उनका विशेष योगदान रहा। वे माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित “महेश होमियो तथा दातव्य अस्पताल” के संयोजक भी रहे। इसके अलावा उन्होंने अपने निजी खर्च एवं परिवार के नाम से पुष्पलाल चौक स्थित होम्योपैथिक अस्पताल का संचालन भी कराया।
स्वर्गीय राठी अपने पीछे दो पुत्र महेश राठी एवं राजेन्द्र राठी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार  विराटनगर के हाटखोला स्थित परम विश्रान्ति घाट में किया गया।  अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में विराटनगर सहित आसपास के लोग शामिल हुए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com