Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
त्यक्त्वा सुदुस्त्यजसुरेप्सितराज्यलक्ष्मीं धर्मिष्ठ आर्यवचसा यदगादरण्यम्।
मायामृगं दयितयेप्सितमन्वधाद्
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 29 मई 2026 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2083
शाके:-1948
उत्तरायण उत्तर गोल:
ऋतु:- *ग्रीष्म*
*सौर्य ज्येष्ठ मास की प्रविष्टे 14…*
माह:- अधिक ज्येष्ठ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:- *त्रयोदशी दिन में 9:37 तक उपरांत चतुर्दशी*
नक्षत्र:- स्वाती दिन में 10:55 तक उपरांत विशाखा,
योग:- परिघ रात्रि 4:54 तक, उपरांत शिव,
करण:- तैतिल एवं गर,
सूर्योदय :-प्रातः 05:17
सूर्यास्त :- संध्या 06:43
सूर्य :- *रोहिणी नक्षत्रे वृष राशौ च सूर्य:,*
चंद्रमा :- *तुला राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
मेषे भौम: वृषे बुध:,
कर्के देव वृहस्पति।*
मिथुने चैव भृगु नंदन,
शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
वैसे सभी शुभ कार्य जिसका चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज अधिक शुक्ल तेरस व्रत में गणेश अथर्वशीर्ष, शिवतांडव स्तोत्र, महामृत्युंजय जप पूर्वक रुद्राभिषेक पूजन उत्तम होगा। साथ ही आज श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ सबके लिए सर्वोत्तम होगा। आज लक्ष्मी नारायण का पूजन करना एवं माता लक्ष्मी की श्री सूक्त से अभिषेक पूजन करना और कराना सबके लिए अखंड सुख सौभाग्य आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। आराकाशा के अनुसार
अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते है।

यह भी पढें   शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच क्षयरोग निवारण सम्बन्धी अन्तरक्रिया सम्पन्न

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आराकाशा के अनुसार आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगा। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। आराकाशा के अनुसार लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत नही कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आराकाशा के अनुसार
घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगीक्रोध में आकर किसी का अपमान भी कर सकते है परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे।
कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकलने की संभावना है।घर के सदस्य अथवा स्वयं की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। लंबी यात्रा टाले हानि हो सकती है।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। आराकाशा के अनुसार
नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई बीबी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे।

यह भी पढें   सरकार द्वारा राजनीतिक दलों को अनुदान देने की तैयारी करने की घोषणा

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। आराकाशा के अनुसार
स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे म् निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आराकाशा के अनुसार फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि हो सकती है। यात्रा में चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार
पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार
दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

यह भी पढें   विपन्न वर्ग के गर्भवती महिलाएँ को अत्यावश्यक सामग्री हस्तान्तरण प्रदान 

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। आराकाशा के अनुसार व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए अतिरिक्त दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन छूट पुट बातों को छोड़ सामान्य रहेगा।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। आराकाशा के अनुसार
घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य ना करें धन के साथ शारीरिक हानि हो सकती है।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी। खान-पान में संयम बरतें।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- अपराह्न 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *