Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यवसायियों की एकजुटता से क्षेत्र के व्यापार को मिलेगी नई दिशा : सांसद

 

रक्सौल। आज सोमवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित पंकज वाटिका के सभागार में औद्योगिक एवं व्यवसायी हितैषी संस्था रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में भव्य व्यवसायी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायियों, उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में चैम्बर द्वारा पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की गयी तदुपरांत चैम्बर की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए सभी मीडिया बंधुओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह का उद्घाटन पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं रक्सौल के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, पूर्व महासचिव पशुपति पाण्डेय, रक्सौल चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चैम्बर की ओर से अतिथियों का बुके, शॉल भेंट एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्र – गान से हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का संबोधन हुआ।

यह भी पढें   जीवन का असली मंत्र: खुद पर विश्वास, कर्म पर भरोसा और हर हाल में आगे बढ़ने का साहस

अपने संबोधन में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी नगर एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास में व्यवसायियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने रक्सौल चैम्बर द्वारा व्यवसायियों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठित रूप से रखने की पहल को सराहनीय बताया। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी चैम्बर की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारिक समुदाय को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैम्बर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर व्यवसायी समागम का आयोजन किया गया है साथ ही संस्था की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चैम्बर व्यवसायियों के हितों की रक्षा तथा क्षेत्र में व्यापारिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न बैंको एवं जीएसटी विभाग रक्सौल , मोतिहारी चैम्बर से अरविंद सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष राजीव विजडम समेत नगर के कई गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह का एक विशेष आकर्षण चैम्बर की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को सदस्यों को सदस्यता प्रमाण – पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित व्यवसायियों ने चैम्बर की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे व्यापारिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।

यह भी पढें   डिजिटल क्रांति के मोहरे: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, डीप स्टेट और अराजकता का व्यापार : अजय कुमार झा

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त, भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, योगेन्द्र प्रसाद,लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, संतोष केशरी, रास बिहारी चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, पवन किशोर कुशवाहा, राजू गुप्ता एवं शिव कुमार केशान सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यवसायी, उद्यमी, गणमान्य नागरिक समेत चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नितिन कुमार, दिनेश प्रसाद, गिरधारी लाल श्रीवास्तव रमेश प्रसाद,गणेश अग्रवाल, दिनेश धानोठिया, दिलीप शाह, विश्वनाथ प्रसाद, रिची रोहन आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com