Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली बस हादसा – लापता लोगों में से चार की पहचान

 

काठमांडू, आषाढ़ २० – कर्णाली में गाड़ी के साथ ही लापता हुए लोगों में से चार की पहचान हो चुकी है । बैतडी के प्रबक्ता प्रहरी निरीक्षक पुष्पराज रोकाया ने बताया कि गाडी के साथ ही कर्णाली नदी में गिरे लोगों में से अब तक नहीं मिलने वालों में सुर्खेत के पञ्चपुरी नगरपालिका – ८ माझीगाँव के चालक तुलसीराम सुवेदी, उनके भाई रामप्रसाद सुवेदी, कालीकोट के रास्कोट नगरपालिका – २ खड्का गाँव की सृर्जना खड्का और कालीकोट पाचल झरना गाँँवपालिका – ९ के मेखे तिरुवा हैं ।
कालीकोट पाचल झरना गाँवपालिका – ९ के ४५ बर्षीय जेखे तिरुवा की शव नदी किनारे मिली है । शव को रिश्तेदारों को दे दिया गया है ।
आषाढ़ १८ गते सुर्खेत से कालिकोट की ओर जाने वाली कर्णाली प्रदेश ०२–००१ ख १०५५ नंबर की गाडी दैलेख के चामुण्डा बिन्द्रासैनी नगरपालिका–७ साङ्गेताडा स्थित सड़क से लगभग ४०० मिटर नीचे कर्णाली नदी में गिर गई थी । गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है । घटना के दिन से ही नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी ने गोताखोरों को परिचालन किया और सभी की तलाश की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com