Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताज होटल, पटना में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह ‘आरोहण’ संपन्न, रक्सौल लायंस क्लब को मिला सम्मान

 

रक्सौल पूर्वी चंपारण । लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई का स्थापना समारोह “आरोहण” राजधानी पटना के ताज होटल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से आए लायंस पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की जिलापाल लायन संगीता नंदा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केन्या से पधारे लायंस क्लब इंटरनेशनल (2026-2027) के प्रथम उपाध्यक्ष लायन डॉ. मनोज शाह एवं उनकी धर्मपत्नी लायन जेना शाह उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन बी. के. लूथरा, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, डॉ. झा, श्री बिमल जैन सहित कई पूर्व एवं वर्तमान गवर्नरों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के वरिष्ठ सदस्य लायन बिमल सर्राफ एवं लायन साइमन रेक्स को एलसीआईएफ (LCIF) में उत्कृष्ट योगदान के लिए एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने से रक्सौल लायंस क्लब के सदस्यों में हर्ष एवं गौरव का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान (2026-2027) प्रथम उपजिलापाल लायन अविनाश चौधरी एवं द्वितीय उपजिलापाल लायन गीता शर्मा के साथ डिस्ट्रिक्ट के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रथम लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष केन्या निवासी लायन डॉ मनोज शाह ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह ने संगठन के सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

यह भी पढें   विनाशकारी आपदा : ईश्वरीय प्रहार या प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम? : राघवेन्द्र साह

मुख्य अतिथि लायन डॉ. मनोज शाह ने अपने संबोधन में लायनीज्म की भावना, मानव सेवा के महत्व तथा समाज के प्रति लायंस क्लब की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।

इस भव्य समारोह में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के पूर्व अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ , लायन नारायण रुंगटा एवं पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। रक्सौल क्लब से ही पूर्व अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स एवं पूर्व सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन भी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट में जगह पाई है।उनकी उपस्थिति ने रक्सौल क्लब की मजबूत भागीदारी को रेखांकित किया।

यह भी पढें   चौधरी फाउंडेशन और नबिल बैंक ने 15 करोड़ की बहु-चरणीय राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यक्रम की घोषणा की

भव्य आयोजन के सफल संचालन एवं गरिमामय उपस्थिति के लिए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन समिति की सराहना की। समारोह ने लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के नए सत्र (2026-2027) के लिए सेवा, नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com