Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में गंभीर रूप से घायल किशोर की मृत्यु

 

14 साउन, सिरहा।

सिरहा में हुई झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मृत्यु हो गई है।

झड़प के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल औरही गाँवपालिका के लगभग 15 वर्षीय गणेश यादव की मौत हो गई। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन कार्यालय के सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी (सहायक सीडीओ) चेतराज बराल ने दी।

सहायक सीडीओ बराल ने कहा, “मृत्यु होने की सूचना मिली है। हमें जानकारी मिली है कि औरही गाँवपालिका–2 के गणेश यादव का निधन हो गया है।”

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उनके अनुसार, घटना से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी अभी आना बाकी है।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

स्थिति को देखते हुए सिरहा के विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com