जनकपुर में भी कर्फ्यू
काठमांडू, सावन १४ – धनुषा के जनकपुरधाम में आज सुबह से ही प्रर्दशन जारी है । आज सुबह से ही जनकपुरधाम के विभिन्न चौक चौराहे पर टायर जलाकर प्रर्दशन किया जा रहा है ।
प्रदर्शन के उग्र रुप धारण करने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा ने जनकपुर उप महानगरपालिका भीतर भी कर्फ्यू का आदेश जारी किया है । प्रशासन ने आज साढ़े ३ बजे से अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू का आदेश किया है । धनुषा के एसपी रुपेश खड्का ने जानकारी दी है कि – भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए तथा स्थिति तनावग्रस्त न हो १५ से ज्यादा राउंड अश्रु गैस का प्रयोग किया गया है ।


