Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता, २० बच्चों के बहने की पुष्टि

 

काठमांडू, भाद्र १५ – नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अति प्रभावित तीन जिलों में कम से कम १९ विद्यालय प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं । यह जानकारी शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्रालय ने दी है ।
बीबीसी नेपाली और बीबीसी दक्षिण एशिया विजुअल जर्नलिज्म के अनुसार विशेष कर रसुवा और नुवाकोट के शैक्षिक संस्थाओं में व्यापक रुप से क्षति हुई है । बाढ़–भूस्खलन में २०० से ज्यादा विद्यार्थी लापता हैं । इसके साथ ही २० विद्यार्थियों को लेकर पुष्टि की गई है कि ये बच्चे बाढ़ में बह गए हैं । विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी सम्पर्क विहीन हैं । इसी तरह नौ विद्यालय भवन पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुके हैं । सात विद्यालयों को आंशिक क्षति पहुँची है । रसुवा और नुवाकोट के क्षतिग्रस्त विद्यालयों में कुल दो हजार ४२५ जना विद्यार्थी अध्ययनरत थे । जिनमें से बहुत से विद्यालयों में कीचड़ भर गया है ।
एक विद्यालय मंत्रालय को जानकारी दी है कि उनके विद्यालय का विद्याथियों से भरी बस ही बाढ़ में बह गई ।

यह भी पढें   सऊदी अरब के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत सुनार को जर्मनी से निर्वासित किए जाने का रिकॉर्ड नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com