Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने केन्द्रीय संयोजन समिति की बुलाई बैठक

 

काठमांडू, भाद्र २१ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी(नेकपा)के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने केन्द्रीय संयोजन समिति की बैठक बुलाई है । भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पार्टी की ओर से हो रही खोज, उद्धार तथा राहत वितरण की समीक्षा और आगामी योजना बनाने के लिए यह बैठक बोलाए जाने क िजानकारी प्रवक्ता प्रकाश ज्वाला ने दी है । उनके अनुसार बैठक अब शुरु होने वाली है । उन्होंने बताया कि ‘भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पार्टी द्वारा किए गए काम की समीक्षा और आगामी योजना बनाने के लिए बैठक बुलाई गई है । भाद्र १० गते भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ ने रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और तनहुँ के तटीय क्षेत्रों में भारी जनधन की क्षति हुई थी । पार्टी की ओर से बागमती प्रदेश के इन्चार्ज डा. गंगालाल तुलाधर के संयोजकत्व में केन्द्रीय खोज, उद्धार और राहत टीम गठन की थी ।

यह भी पढें   PHP में गंभीर साइबर सुरक्षा खामियाँ मिलने से नेपाल सहित कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com