Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैत्री पुल पर यात्रियों और आम लोगों के लिए ठंडे पानी व विश्राम स्थल की सुविधा शुरू

 

पवन साह, वीरगंज, 30 भाद्र । वीरगंज स्थित मैत्री पुल के समीप यात्रियों एवं आम लोगों की सुविधा के लिए ठंडे पानी की मशीन तथा विश्राम स्थल सहित बैठने की सुविधा शुरू की गई है। ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर और रुगंटा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त आयोजन में मंगलवार को एक कार्यक्रम के बीच उक्त सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया।

ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वीरगंज भंसार कार्यालय के प्रमुख कृष्णप्रसाद मैनाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा की सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्णा थापा, वीरगंज भंसार कार्यालय के अधिकृत काजीबाबू कोइराला, जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) राजू कार्की तथा नेपाली सेना के वीरगंज स्थित श्रीजंग गण के गणपति (कर्नेल) लोकेन्द्र कार्की सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   नवलपुर में नहर में गिरा ऑटो, एक महिला की मौत, सात घायल

इसी प्रकार सशस्त्र पुलिस गुल्म भंसार के पुलिस निरीक्षक चन्द्रकान्त पौडेल, वडा पुलिस कार्यालय बिर्ता के प्रमुख पुलिस निरीक्षक विक्रम सुवेदी, जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रमुख पुलिस निरीक्षक दीपेन्द्र श्रेष्ठ, वीरगंज महानगरपालिका के नगर पुलिस प्रमुख हरि भुसाल, रुगंटा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश रुगंटा, नेपाल इनोवेटिभ सोसाइटी के अध्यक्ष कमल चौगाईं,ग्रीन सिटी बीरगंज एवं लायंस क्लब बीरगंज मेट्रोसिटी की अध्यक्षा पिया सिंह सहित विभिन्न सुरक्षा निकायों, सामाजिक संस्थाओं एवं समुदाय के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के मैत्री पुल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों एवं आम लोगों की आवाजाही होने के कारण उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी और विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है। गर्मी के दौरान यात्रियों एवं आम लोगों को सहज रूप से स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की मशीन स्थापित की गई है।

यह भी पढें   महाअष्टमी पर मैतीदेवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह से दर्शन के लिए पहुंचे भक्त

कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली प्रवर्द्धन के उद्देश्य से आम लोगों के बीच निःशुल्क 500 पौधे भी वितरित किए गए। पौधा वितरण के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र तथा वीरगंज में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया है।

सामुदायिक पुलिस साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस, सुरक्षा निकाय, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग के माध्यम से जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों को निरंतरता देने पर भी जोर दिया गया।

ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र द्वारा इससे पहले भी स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक सेवा से जुड़े विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं। मैत्री पुल क्षेत्र में शुरू की गई ठंडे पानी एवं विश्राम स्थल की सुविधा से नेपाल-भारत आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय आम लोगों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद की गई है। भारत विकास परिषद् रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने भी अपने भेजे संदेश में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने भी इस आयोजन के लिए संदेश के माध्यम से बधाई दी है एवं आशान्वित हैं कि भारत नेपाल के संबंधों को ऐसे कार्यक्रम से नई ऊंचाई मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com