Wed. Nov 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 20 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
ॐ हरेण तु विचित्रेण,
भास्वत-कनक-मेखला।
अपराजिता भद्र-रता,
करोतु विजयं मम॥
*ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु सहांरणाय सर्वरोग विनाशनाय सर्व जन वशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।*
*ॐ नमो भगवते आन्जनेयाये महा बलाये स्वाहा।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 20 अक्टुबर 2026 मंगलवार*
शुभसंवत् :- 2083
शाके:-1948
*याम्यायन* सौम्यगोल:
ऋतु:- *शरद*
*सौर्य कार्तिक मास की प्रविष्टे 2…*
चंद्रमाह:- आश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- नवमी दिन में 9:35 तक उपरांत दशमी*
नक्षत्र :- श्रवण दिन में 4:08 तक उपरांत धनिष्ठा,
योग:- शूल रात्रि 12:00 तक उपरांत गंड,
करण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:19
सूर्यास्त :- संध्या 05:41,
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे तुला राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *रात्रि शेष 4:59 यावत मकर राशौ उपरांत कुम्भ राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*

ककें भौम:, तुलाम् बुध:,
सिंहे देव वृहस्पति।*
तुलायां च भृगु नंदन,
शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे,
सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्,
पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
दोपहर:-03:00 बजे से -04:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
पूर्वाह्न 11:32 से मध्याह्न 12:20 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो गुड़ खाएं एवं मिट्टी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज नवरात्र व्रत के दशवे दिन विजयादशमी व्रत में श्री गणेश लक्ष्मी पूजन मंत्र जप विविध स्तोत्र पाठ श्री सूक्त और कनकधारा पाठ एवं जयंती ग्रहण देवी विसर्जन से
सबके लिए जीवन एवं गृह परिवार में सुख शांति समृद्धि दायक, ऋण मुक्ति दायक, सर्व दोष विनाशक एवं धन लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।*
*साथ ही आज मंगलवार व्रत एवं श्री हनुमान जी का स्तोत्र पाठ पूजन भी सबके लिए कल्याण प्रद होगा।*
*दैनिक राशिफल*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।
*आज का दैनिक राशि फल*
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आपकी दिनचार्य में उठा पटक लगी रहेगी। आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करले गलत दिशा में जाने की संभावना से बचें। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी जिससे किसी से काम निकालना मुश्किल हो सकता है। आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. आपको अपने प्रेम का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें. आर्थिक विषय आज खास रहेगा। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध कर पाएंगे। आज किसी भी सरकारी उलझन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक विचार करने के बाद ही कराये।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी लेकिन धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. धनागमन होता रहेगा. क्या न करें- आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें. आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में आज भूल कर भी किसी को उधार ना दे डूबने की संभावना अधिक है।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों की कमी होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज भारत दौरे पर रवाना होंगे, आर्थिक सहयोग और हवाई मार्ग विस्तार पर रहेगा जोर

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन भी आपको कुछ हानि करा सकता है। आराकाशा के अनुसार परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर कोई दुखद घटना होने की संभावना है किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। शांति पूर्वक अपने नियमित कार्य में लगे रहें तो दिन और लाभ सामान्य रहेगा। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च हो सकती है। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य उलझन से बचें। नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण पहले से शान्त रखने का प्रयास करें। बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस होने पर मानसिक अशांति से बचें।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन आपको किसी परिचित से नई व्यवहारिक सीख मिलेगी। आराकाशा के अनुसार आपके मन में भी आज कुछ नया सीखने अथवा करने की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। आज के दिन आपका रूआब बना रहेगा. आपको राजनीतिक लाभ होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. क्या न करें- आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता देने पर भी शांति नही मिलेगी।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आराकाशा के अनुसार आज आपके साथ लंबे समय तक के लाभ के संबंध जुड़ेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. आपका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें.
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर योगदान देने से ख्याति बढ़ेगी।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज का दिन आपके लिये मिश्रित फलदायक रहेगा। आज के दिन आपको अज्ञात भय सताएगा. आप सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे. आपको अपने प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निवेश ना करें. आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभ थोड़े विलम्ब से होगा पूजा-पाठ के लिये समय निकालेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना में विलंब होने से मन बेचैन होगा सहयोगी भी मनमानी करेंगे। आज लाभ पाने के लिये आपको स्वयं के सामर्थ्य कार्य करने पढ़ेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा धन की आमद निर्वाह योग्य होगी लेकिन उधार के व्यवहार ना बढ़ाये परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा आज ना करें। महिलाओ का व्यवहार रहस्यमय रहेगा। बाहर के लोग आपकी किसी कमजोरी का मजाक बनाएंगे। गृहस्थ जीवन मे संघर्ष अधिक रहेगा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच हुई क्रिकेट की चर्चा

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन तनाव से बचें अन्यथा आपको अनचाहे हालातो का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा. आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही यात्रा से लाभ होगा. आपको अपने व्यापार एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. आराकाशा के अनुसार कार्य लाभ सामान्य बना रहेगा। सहयोगियों से ताल मेल बना कर रखें।
जिस भी कार्य को करेंगे उसमे व्यवधान आएगा। आपके विचारों अथवा कार्य शैली का विरोध हो सकता है। महिलाये आज अधिक भावुक रहेंगी छोटी मोटी बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ेंगी। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।
सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज आप का दिन उत्तम रहेगा लेकिन आज आप अनजाने में किसी गलतफहमी के शिकार हों सकते हैं जिससे स्नेहीजन से तकरार होने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार कार्य-व्यवसाय के लिए आज दिन शुभ है भाग्य साथ देगा प्रत्येक कार्य में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी वाले लोग आज कार्य भार बढ़ने से असहजता अनुभव करेंगे। कार्यो में कुछ गलती होने की आशंका है इसका दोष किसी अन्य के ऊपर मढने का प्रयास करेंगे। महिलाये आज वैसे तो शांति से अपने कार्य करेंगी लेकिन किसी की टोका-टाकी से परेशान होकर उग्र रूप भी धर सकती है। आर्थिक लाभ सामान्य से उत्तम रहेगा। सरकारी कार्य मे किसी की सहायता मिलने से आसानी होगी।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन भी आपकी सुख सुविधा में बढ़ोतरी वाला है। आज भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे. आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी. आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी. प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें- आज के दिन नए व्यवसायिक सहयोगी ना बनाएं. परन्तु स्वभाव में लापरवाही भी रहने से इसका पूरा लाभ नही उठा पाएंगे। आराकाशा के अनुसार आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा कुछ समय के लिये पति पत्नी में गरमा गरमी भी होने की सम्भावना है। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर दिनचार्य बिताएंगे। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा से आपको लाभ होगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी. संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन घरेलू कलह की शुरुआत ना करें. आराकाशा के अनुसार दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना से दूर रहेंगे।

यह भी पढें   वरिष्ठ भौतिकशास्त्री प्रा. डॉ. लोकनारायण झा का निधन : शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक जगत में शोक की लहर

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। अन्यथा सारा दिन संबंधियों से रूठने मनाने में ही व्यतीत हो जायेगा। और घरेलू कलह विकराल रूप ले सकती है परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है लेकिन आज किसी के आगे समर्पण भी ना करें। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आराकाशा के अनुसार थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। फिर सब ठीक हो जायेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। धीरज पूर्वक शांति प्रिय कार्य से लाभ होगा।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा। आराकाशा के अनुसार कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी लेकिन सहकर्मियों का विपरीत व्यवहार से क्रोध भी आयेगा। आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा. क्या न करें- आज के दिन आप शासन सत्ता पक्ष से ना उलझें. नौकरी पेशा जातक आज किसी ना किसी कारण अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य व्यक्तिगत कार्यो पर खर्च भी करेंगी। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी एवं माता जगदम्बा आप मेरी प्रार्थना से पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना*
*“हे चराचर जगत के स्वामीनी, आदि शक्ति जगदंबा आप मेरी प्रार्थना से अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*स्तुता सम्पूजिता पुष्पैः धूपगन्धाधिभिः तथा।*
*ददाति वित्तं पुत्त्रांश्च मतिं धर्मे गतिं शुभाम्॥*
*सबके सर्व साफल्यता लिए माता जगदम्बा से हमारी विशेष प्रार्थना एवं सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*मेरे नवरात्र दशमी पूजन से श्री गणेश, श्री हरि विष्णु, महादेव एवं माता जगदंबा, अपराजिता विंध्यवासिनी, आपको उत्तम आयु आरोग्यता सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान नौकरी आजीविका के साथ अपराजित जीवन प्रदान करें।*
*आपका साथ, आपका विकाश और आपकी प्रसन्नता सदैव बनी रहे!*
आपके प्रसन्नता के लिए आपके साथ सदा समर्पित….
इस शारदीय नवरात्र के दशमी के व्रत पूजन जयंती ग्रहण एवं देवी विसर्जन एवं विजयादशमी व्रत पारण से माता, अपराजिता भुवनेश्वरी महादुर्गा, महादेव, श्री हरि विष्णु एवं श्री गणेश हम सबके व्रत पूजन स्वीकार कर सबके सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्ण करें।
*हरि ॐ गुरुदेव..!*


*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*वार्तालाप, व्हाट्सएप संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
*व्हाट्सएप संपर्क एवं पेटिएम:- 9934428775*
*वार्तालाप का समय:-*
*प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक एवं शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक!*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com