Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तमलोपा का वार्षिकोत्सव संकल्प दिवस के रूप में

 

काठमांडू ,१३ पौष |
manish-2पौष १३ गते तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी अपने स्थापना दिवस को हर वर्ष वार्षिकोत्सव के रुप में मनाती आई है । विगत चार महीनों से मधेश आन्दोलन में तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी सक्रिय रुप से संलग्न है । आन्दोलन में ५० से अधिक मधेश के सपूतों ने अपनी शहादत दी है । सम्पूर्ण मधेश असंतोष की आग में सुलग रहा है । इसी स्थिति को देखते हुए इस बार तमलोपा ने अपने वार्षिकोत्सव को संकल्प दिवस के रुप में मनाया है । जिसके अन्तर्गत झंडोतोलन करके सम्पूर्ण कार्यकर्ताओं ने मन, वचन एवं कर्म द्वारा निःस्वार्थ भाव से लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया है और बिना किसी विचलन के आन्दोलन के प्रति प्रद्धिवद्ध होने का प्रण किया है । पार्टी ने हर जगह अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आज के दिन को संकल्प दिवस के रुप में मनाते हुए अधिकार के लिए संघर्षरत रहें । विद्यार्थी फ्रन्ट के महासचिव मनिष कुमार मिश्र के अनुसार इस अवसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, वृक्षा–रोपण आदि सामाजिक कार्य भी किया है ।manish -1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com