Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मन्दिर को विश्व सम्पदा सूचिमे सूचिकृत करने की पहल, तीन बुँदे प्रतिबद्धता जाहिर

 

विजेता चौधरी, चैत्र १ गते |
जनकपुर स्थित जानकी मन्दिर को विश्व सम्पदा सूचि में सूचिकृत करने की पहल शुरु है । स्थानीय सरोकार वालो ने इस विषय में तीन बुँदे प्रतिबद्धता भी जनायी है ।
भोर नामक गैरसरकारी संस्था ने इस कार्य की पहल एवम् अभियान चलाया है । इस विषयमे जनकपुरधाम में भोर के संयोजक राजकुमार महतो के अगुवाइ मे वैठी एक वृहत वैठक में सभी प्रकृयायों मे सक्रिय सहभागिता, फाइल की तैयारी एवम् युनेस्को विश्व सम्पदा केन्द्र में पेस करने को सहयोग करने की प्रतिबद्धता सभी सरोकारवालों ने जनाया है । janaki temple
गौरतलव है, जानकी मन्दिर एक सय १० वर्ष पुरानी सम्पदा है । इस सम्पदा को विश्व स्तर मे पहचान की आवश्यकता है वताते हुये स्थानीय संस्कृति विद् डा. रेवतीरमण लाल बताते है– भोर नामक संस्था द्वारा अभियान के रुपमे चलायी गई ५५ हजार से अधिक व्यक्तियों के हस्ताक्षर की प्रतिलिपि भाद्र ४ गते को पुरातत्व विभाग को पेश कीया जा चुका है ।
अभियानी एवम् भोर के संयोजक महतो बताते है– पुरातत्व विभाग ने युनेस्को विश्व सम्पदा सूचि केन्द्र की कार्यविधि अनुरुप मनोनयन फाइल को तैयार करके पेस करने की प्रतिबद्धता जनायी है ।janki temple

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed