Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय दल के नेता में देउवा और पौडेल बीच स्पर्धा

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, चैत्र २२
नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के नेता के लिए बुधबार होने बाली निर्वाचन के लिए सभापती शेरवहादुर देउवा और नेता रामचन्द्र पौडेल उम्मेदवारी देने वाले हैं । deaoua
तात्कालीन सभापति सुशील कोइराला के निधन के बाद रिक्त संसदीय दल के निर्वाचन के लिए देउवा एवम् पौडेल बीच प्रतिस्पर्धा होने बाली है ।
नेता पौडेल के सम्पर्क कार्यालय ढुगेंधारा में बैठी निकट नेताओं के बैठक में पौडेल को दल का नेता निर्वाचित करवाने के लिए कोइ कसर बाँकी न रखने की प्रतिवद्धता के साथ ही सहभागी सभी ६० सांसदों ने अपने अपने स्थान से आवश्यक पहल करने को भी वचनवद्धता जाहिर किया है ।
पार्टी के सभापती शशांक कोइराला, कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव, पूर्वप्रधानमन्त्री प्रकाशमान सिंह, शेखर कोइराला सहित के नेताओं ने अपने पक्ष के नेता पौडेल ही हैं सो दल के नेता में उन्हींको आगे लाने की धारणा प्रकट किया है । उनलोंगों ने पार्टी को एकताबद्ध बनने के लिए सभापती देउवा को दलके नेता के लिए पौडेल को सर्थन करने की धारना व्यक्ति किया है ।
पौडेल पक्षीय बैठक ने संसदीय दल एवम् कार्य समिति निर्वाचन एक ही साथ करने के लिए सोमबार वैठने बाली संसदीय दल एवम् केन्द्रीय समिति के अलग अलग बैठक के नेतृत्व से माग करने बाली है । पार्टी द्वरा गठित निर्वाचन समिति बुधबार संसदीय दल के नेता और शुक्रबार संसदीय दल कार्य समिति के निर्वाचन करने का कार्यक्रम बनाया हुवा है ।
कांग्रेस नेता विमलेन्द्र धिनि इस विषय पर कहते हैं– विधान अनुसार संशोधन प्रस्ताव पेश करने के लिए व्यक्ति ना होने के कारण दोनो पक्ष के समझदारी में प्रमुख सचेतक–सचेतक द्वारा पेश करने का निर्णय वैठक द्वारा किया जाएगा । इस के लिए कांग्रेस ने सोमबार सांसद भवन नया बानेश्वर में बैठक बोलाई है । बैठक द्वारा विधान संशोधन प्रस्ताव पारित किया जाएगा तथा दोपहर दो बजे बुलायी गई केन्द्रीय समिति द्वारा प्रस्ताव अनुमोदन किया जाने का कार्यक्रम है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed