Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेगम हजरत महल के मजार पर राजदूत राय द्वारा श्रद्धाजंली अर्पण

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, चैत्र २४ |

भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी वेगम हजरत महल के मजार पर राजदूत राय द्वारा श्रद्धाजंली अर्पण
पहली आजादी के जंग मे शहीद हुईं भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी वेगम हजरत महल के स्मृति दिवस पर पहुँच नेपाल के लिए भारतीय राजदूर रंजीत राय ने उनके मजार पर फूल अर्पण कर श्रद्धाजंली दी ।begam-11png
सन् १८२० के ७ अप्रेल को पैदा हुईं वेगम महल का निधन १८७९ मे हुआ था । उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए राजदूत राय ने कहा – पहली आजादी के जंग मे शहीद हुई हजरत महल को हम लोग बचपन से पढते और सुनते आ रहे हैं । ऐसी महान हस्ती का मजार यहाँ पर है, जब मैने यह सुना तो प्रसंनन्ता हुई । उनका सम्मान अदा करना हमारा कर्तव्य है कहते हुए राय ने कहा– उन लोंगों ने स्वतन्त्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दी इस लिए हम आज आजाद हैं ।begam-22
नेपाल–भारत सम्बन्ध के विषय पर पत्रकार द्वारा पूछे गए एक प्रश्न पर राजदूत राय ने कहा– कभी कभी उतार चढाव आता है पर चुनौती के बाद सम्बन्ध और प्रगाढ होता है ।
जामा मस्जिद घण्टाघर में अवस्थित शहीद विरांगना महल के मजार पर फूल अर्पण करते हुए राष्ट्रीय मुस्लिम संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवम् नेपाल–भारत मिल्लत परिषद के भी अध्यक्ष रहें शमामी अन्सारी ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । स्वर्गीय महल के मजार पर मौलवी द्वारा सातिया भी पढा गया । begam-33
महल के मजार पर श्रद्धाजली अर्पण करने के लिए भारतीय राजदूतावास के डिप्टी चिफ विनय कुमार, प्रेस इन्फरमेशन कल्चर प्रमुख रुवी जसप्रित शर्मा लगायत अन्य की भी उपस्थिती थीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com