Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की बोली से ही अलग देश के लिए गोली निकलेगी : उपेन्द्र यादव

 

विजेता चौधरी,काठमाण्डू जेठ ५ |
विशाल विरोध सभा मे बोलते हुए गठबन्धन प्रमुख तथा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा– राज्य ने बात नही सुनी तो विद्रोह होगा, उन्होंने चेतावनी के लहजे मे कहा– सरकार शान्तिपूर्ण और सहिष्णु तरिका से नही सुनेगी तो यूवादल जिस तरिका से चाहेगी सम्झाएगी ।
आन्दोलनरत संघीय गठबन्धन का जारी आन्दोलन सिंहदरबार घेराऊ एवम् प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार से होते हुए आज काठमाण्डू का हृदय केन्द्र रत्नपार्क का शान्ति वाटीका पहुँचकर विशाल विरोध सभा का आयोजन कीया है ।

birodh-sbha-me-opendra-anil

विरोध सभा को संबोधन करते हुए यादव ने कहा ओली सरकार इस देश के राष्ट्रीय एकता को विखण्डन वाद के तरफ धकेलना चाहता है । उन्होंने विखण्डन के तरफ धकेलने के वजह से ही हमारी राष्ट्रीय मुद्दा संबोधन नही करना चाहता है ओली । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान संविधान जल्दवाजी मे फास्टट्रयाक मे बनाया है, हम लोगों से विमर्श ही न कर के तथा हम लोगों को बोल्ने ही नही दियागया और जो संविधान बनी विध्वन्स का मूल कारण यही है बताया ।
यादव ने विरोध सभा मे बोलते हुए कहा हम संविधान पुर्नलेखन की बात की, मौका यही है संविधान का गलत प्रावधान तथा गल्तियाँ सुधारकर पुर्नलेखन करें । उन्होंने चेतावनी देते हए कहा कि पुर्नलेखन न हुइ तो जनविद्रोह से स्वतः संविधान खारिज कर जनता स्वयम लिखेगी नया संविधान ।

मधेशी जनजाती दल–समुह सम्मलित संघीय गठबन्धन के संयोजक उपेन्द्र यादव ने कहा है  कि प्रधानमन्त्रि केपि शर्मा ओली के अहकारवादी रवैया के कारण देश बिखण्डन की ओर जा सकता है  । ‘केपी ओली के अंहकार के कारण राष्ट्र को बड़ा मूल्य चुकाना पड़ेगा  । यादव ने कहा अभी सत्ता के नसा में उनका और  अहंकार बढ़ गया है |
 
शासकवर्ग के अहंकार के कारण ही  देश विखण्ड की और बढ़ रहा है यादव ने कहा ‘ओली की बोली से ही अब अलग देश के लिए गोली निकलेगी । बुधवार गठबन्धन द्वारा आयोजित राजधानी स्थित शान्तिबाटिका में आमसभा को सम्बोधन करते हए यादव ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और सोभियत संघ शासकवर्ग के अहंकार के कारण ही टुक्रा हुआ था  नेपाल भी उसी रस्ते पर आगे बढ़ रहा है |

सदभावना पार्टी के उपाध्यक्ष लक्षमणलाल कर्ण ने विरोध सभा मे बोलते हुए कहा अधिकार के लिये अब गोली भी खाएगें पर पिछे नही हटेगी गठबन्धन । उन्हों ने पहिचान स्थापित न होने की वजह से जनता पीडित होने की बात बताई ।
गठबन्धन नेता लिंगदेन ने कहा दश वर्ष पहिले हम लोग एक हुए होते तो मधेस की लडाइ में इतने युवा सहिद नही हुए होते । उन्हों ने चेतावनी देते हुए कहा हम उस मोड पर आ गए है जहा देश विद्रोह मे जा चुकि है, अब कुछ भी होसकता है ।
गठबन्धन द्वारा आयोजीत विशाल विरोध सभा को कुमार लिंगदेन, महेन्द्रराय यादव, परशुराम तामांग, अनील झा लगायत के वरिष्ठ नेताओं ने संवोधन कीया था ।सभा का अध्यक्षता उपेन्द्र यादव ने कीया था । सभा मे गठबन्धन के सभी पार्टीयाँ तथा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थें ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की नेपाल के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार विदाई भेंट

DSCN2680
कार्यक्रम के दौरन गठबन्धन प्रमुख उपेन्द्र यादव ने आन्दोलन की आगेका कार्यक्रम भी सार्वजनि क कीया । आन्दोलन जेठ १७ गते तक जारी रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com