Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल -1 अगस्त 2016

 

मेष(चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ (Aries))
परिवार में सुख-शांति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी की आलोचना न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृष(इ, उ, ए, ओ, बा, बि, बु, बे, बो (Taurus))
सरकारी काम से धन लाभ होगा। बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता के योग हैं। परिवार के सदस्यों की ओर विशेष ध्यान दें।

 मिथुन( का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह (Gemini))
नवीन काम के अवसर हैं। समस्या का हल निकलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग:- आज दिनांक 1 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कर्क(हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो (Cancer))
कई दिनों के रुके कार्य होने के भी अवसर हैं। संतान के कार्यों पर नजर रखें। प्रबल आत्मविश्वास से कठिन कार्य भी हल होंगे।

सिंह(मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे (Leo))
ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें। आजीविका में उन्नति होगी। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।

 कन्या(टो, प, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो (Virgo))

व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे।

तुला(र, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते (Libra))
परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी। यात्रा न करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

वृश्चिक(तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु (Scorpio))
साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।
धनु(ये, यो, भ, भि, भु, ध, फा, ढ, भे (Sagittarius))

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी।

मकर(भो, ज, जि, खि, खु, खे, खो, गा, गि (Capricorn))
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। परिश्रम का फल मिलेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कुंभ(गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, द (Aquarius))
अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा।

 मीन(दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, चि (Pisces))
मनोरंजन होगा। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दुस्साहस न करें।

स्रोत :webduniya

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com