Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाह ! ये हुई न बात, नेपाल सरकार ने एक तीर से दो शिकार करने का फैसला लिया

 

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, १ अगस्त

प्रोत्साहन राशि वहां जहां इसकी जरुरत थी । ट्राफिक के नियम में और ज्यादा सुधार के लिए अब उल्लंघनकर्ताओं के द्वारा उठाये गये रकम से, १५% प्रोत्साहन भत्ते के रुप में प्रहरियों को देने का निर्णय किया है । इस प्रकार प्रहरियों को रकम देने से उनमें भी प्रोत्साहन बढेगा साथ में जुर्माने के कारण अब नियमों का उल्लंघन भी कम होगा ।

traf-1

वैसे हम ट्राफिक प्रहरियों के योगदान को नकार नहीं सकते हैं वह दिन हो या रात अपनी ड्यूटी, उचित रुप से करते हैं । म. पा. से. की जांच हो या साधारण सवारियों के नियंत्रण का सवाल ये लोग मेहनत के साथ कड़ी चिलचिलाती धूप व बरसते पानी में भी अपना काम करते नजर आते हैं ।

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

ये उन लोगों को भी नियंत्रित करते हैं जिन्हें थोडी देर यदि जाम में खडा रहना पड़े तो इस तरह हार्न बजाकर तहलका मचाते हैं जैसे प्रहरी इनके लिए स्पेशल फ्लाई ओवर बनवा देंगे ।

विगत में हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में, आर्थिक वर्ष २०७१,२०७२ से प्राप्त जुर्माने की ६० करोड़ रकम से अब प्रहरियों को भी लाभ प्राप्त होगा ।  कुछ वर्ष पूर्व बाबू राम भट्टराई की सरकार में मा.प.से का जुर्माना बढने के साथ ही साथ जो कि २०० से १००० हो गया था , उससे मादक पदार्थ सेवन करके गाड़ी चलाने की दुर्घटना में काफी कमी आयी है और अब इस नये कदम से स्थिति में और नियंत्रण आने के आसार हैं ।

यह भी पढें   महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों में छिपा है भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग

पुरुष या महिला प्रहरी दोनों ही अपने कामों को बखुबी निभाते हैं । ऐसे भी राजधानी का ट्रैफिक काबिल–ए–तारीफ है जो कभी भी शान्त नहीं होता रिंग रोड के किसी भी चौराहे पर शान्त वातावरण नहीं मिलता ऐसी स्थिति में, साथ ही देर रात तक अपनी ड्यूटी निभाते यह प्रहरी नजर आ जाएंगे ।

traf-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com