Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यूयार्क में दिन दहाडे गोली मार कर इमाम व एक अन्य की हत्या ।

 
काठमाण्डू, १४ अगस्त ।
न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में सड़क पर चलते हुए इन लोगों को गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि अभी इस बात के कोई संकेत नहीं हैुं कि इन लोगों को उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया गया।
crime
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि एक व्यक्ति ने पीछे से उन पर हमला किया और उनके सिर में गोरी मारी।
खबरों के मुताबिक़  55  वर्षीय इमाम मौलामा एकोनजी दो साल पहले ही बांग्लादेश से न्यूयॉर्क में आकर बसे थे। मारे गए दूसरे व्यक्ति की उम्र  64  थी । हालांकि कई स्थानीय मुसलमानों ने इसे हेट क्राइमु बताया है और अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप पर इस्लाम के ख़िलाफ़ माहौल बनाने का आरोप लगाया है।
ओज़ोन पार्क एरिया में बंदूक़ लिए एक व्यक्ति को घटनास्थल से जाते हुए देखा गया लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ़्तार नहीं की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.