Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीरिया पर हवाई हमलों के लिए रूसी विमानों ने पश्चिमी ईरान स्थित एयर बेस का इस्तेमाल किया ।

 
काठमाण्डू, १७ अगस्त ।।
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल(असद के पक्ष में सीरियाई विद्रोहियों के ख़िलाफ़ जब से रूस ने मोर्चा संभाला है तब से ये पहला मौक़ा है जब हमलों के लिए रूस ने किसी तीसरे देश का इस्तेमाल किया है।
siria
एक बयान में रूस ने कहा कि टूपलफ़ m3 22 और सुखोई 34 जैसे लड़ाकू विमानों ने ईरान के हमदान एयर बेस से उड़ानें भरीं। ईरान, बशर असद का मुख्य सहयोगी देश है और पिछले पांच सालों से उन्हें सैन्य और वित्तीय सहयोग कर रहा है। इन लड़ाकू विमानों ने अलेप्पो, इदलिब और डेर अल ज़ोर प्रांतो में बम बरसाए। इन हमलों में 27 आम नागरिकों की मौत हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.