Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जर्मनी में जनता को पर्याप्त भोजन जमा करने की सलाह क्यों ?

 
jar
काठमाण्डू, २३ अगस्त ।
जर्मन सरकार अपने नागरिकों को सलाह देने जा रही है कि जर्मन लोग 10 दिनों के लिए पर्याप्त भोजन जमा रखें। सरकार के मुताबिक आपदा की स्थिति राष्ट्रीय आपात सेवाओं को शुरुआती दौर में लोगों की पहुंच से बाहर कर देगी। हर व्यक्ति के लिए प्रतिदिन दो लीटर के हिसाब से पानी भी रखने की भी सलाह दी जाएगी।
नागरिक सुरक्षा के नए प्रस्तावों के तहत ऐसा किया जाएगा। वर्ष 1995 के बाद पहली बार इन प्रस्तावों में संशोधन किया जा रहा है।
हालांकि कुछ विपक्षी सांसदों का कहना है कि नागरिक सुरक्षा का नया विचार लोगों में आतंकु फैला सकता है। वामपंथी राजनीतिक दल डी लिंके के संसदीय प्रमुख डिमार बार्श ने इन उपायों की आलोचना की है।
जर्मनी की गृह मंत्रालय ने 69 पन्नों के दस्तावेज में नया प्रस्ताव दिया है। इन दस्तावेज़ों में कहा गया है, “जर्मन इलाकों पर हमले में पारंपरिक सुरक्षा तंत्र की जरूरत होगी, लेकिन ऐसा होने की उम्मीद नहीं है।”
इसके साथ ही कहा गया है, लेकिन भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए बड़े खतरे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि नागरिक सुरक्षा के उपाय जरूरी हैं।ुु
गृह मंत्री थोमास डे मेजियरे ने स्कूली बच्चों के एक दल से कहा कि जर्मनी को इस स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार रहना चाहिए जिसमें कि खाना या पानी के भंडार ज़हरीले हो जाएं या फिर तेल और गैस की सप्लाई में बाधा पड़ जाए। जर्मनी में गुप्त स्थानों पर भोजन और पानी का विशाल भंडार भी है जो आपात स्थिति में उपयोग के लिए रखे गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com