Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटना- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अब तक 45 की मौत, सौ से ज्यादा घायल*

 

train-accident_650x400_51423799868

पटना.मधुरेश, 20 नवम्बर ।पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19321 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरैया में पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक 30 यात्रियों की मौत हो गई है। ट्रेन पटना से इंदौर जा रही थी। इस हादसे में करीब 100 लोगों के घायल होने की आशंका है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटर पर संदेश जारी कर बताया है कि मौके पर राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल टीम और जरूरी मदद भेज दी गई है, और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन –मधु आचार्य तथा मीनेन्द्र रिजाल उप सभापति पद के लिए देंगे उम्मीदवारी

*पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार*

सुरेश प्रभु ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा हादसे की वजह जानने के लिए भी जांच शुरू की जाएगी। रेलमंत्री ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह रेल दुर्घटना रविवार को तड़के 3.10 बजे पुखरैया और मलासा के बीच हुई। घटना के बाद कानपुर और झांसी से मेडिकल रिलीफ ट्रेन और एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें भेजी जा रही हैं। दुर्घटना की अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढें   रसुवा की बाढ़ ने दिया हिमालय का चेतावनी संदेश : श्वेता दीप्ति

यात्रियों की मदद के लिए हेल्पनाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

*हेल्प लाइन नंबर*

झांसी- 05101072

ओरई – 051621072

कानपुर- 05121072

पोखरैया-05113-270239

दुर्घटना की वजह से कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।

रद्द रेल गाड़ियां – 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, 51803 झांसी- कानपुर पैसेंजर।

मार्ग परिवर्तित रेल गाड़ियां- 12542, 12522 – आगरा और कानपुर से होकर. 12541 भीमसेन, बांदा, इटारसी से होकर. 12534 ग्वालियर और इटावा से होकर।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com