Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के सुप्रीम कोर्ट का आदेश: हर सिनेमाघरों में फिल्म से पहले चले राष्ट्रगान

 

*नई दिल्ली.मधुरेश*दिल्ली, १ दिसिम्बर | भारत के सुप्रीम कोर्ट का आदेश: हर सिनेमाघरों में फिल्म से पहले चले राष्ट्रगान, सम्मान में खड़े हो दर्शकसिनेमा हॉल में हर फिल्म के पहले राष्ट्रगान बजाने को अनिवार्य करने का मामला कई दिन से सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था. सुप्रीम कोर्ट ने कल्ह बुधवार को कहा कि हर सिनेमा हॉलों में राष्ट्रीय गान बजने के समय सभी दर्शकों को उसके सम्मान में खड़ा होना होगा.

यह भी पढें   अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की दम घुटने से मौत

supreme-coart-of-india

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय गान बजते समय सिनेमा हॉल के पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाया जाना भी अनिवार्य होगा. श्याम नारायण चौकसी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि सिनेमा हॉल में प्रत्येक फिल्म के प्रदर्शन से पहले हर बार राष्ट्र गान बजाया जाए.

याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रगान भारत की आजादी का अभिन्न अंग है. इससे जनमानस की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. सिनेमा हॉल में फिल्म के प्रदर्शन से पहले, मनोरंजन के कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रगान चलाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि राष्ट्रगान को बजाने और गाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किये जाए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com