Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सेना की टुकड़ी पर हमलाः 3 जवान शहीद, चारों आतंकी ढेर

 

भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में गुरूवार की सुबह हुए चरमपंथी हमले में सेना के एक लेफ़्टिनेंट कर्नल समेत कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

*नई दिल्ली.मधुरेश*-29 नवम्बर । जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार की सुबह सेना की टुकड़ी पर हमला करने वाले चारों आतंकियों को मार गिराया गया है। इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने इसके अलावा चमलियाल और सांबा इलाके में बीएसएफ की पट्रोलिंग पार्टी को भी निशाना बनाया। सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में दो जवान घायल हुए।

नगरोटा में सेना की अहम यूनिट है और यह हाइवे के नजदीक भी है। बताया जा रहा है कि हमला यूनिट के बेहद करीब हुआ है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकियों की कोशिश आर्मी कैंप पर हमले की थी।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

नगरोटा का यह इलाका रणनीतिक रूप से काफी अहम है। यह सेना का 16 कोर हेडक्वॉर्टर एरिया है। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद प्रशासन ने नगरोटा में स्कूल भी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर पहले ग्रेनेड से हमला बोला। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई।

मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला किया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 2 से 3 आतंकियों के शामिल होने की आशंका है। सैन्य बलों की तरफ से भी आतंकी हमले पर जवाबी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

बीएसएफ के पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग नगरोटा में आतंकी हमले के अलावा बीएसएफ के पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग की खबर है। बीएसएफ के मुताबिक चमलियाल और सांबा इलाके में संदिग्ध गतिविधियां नोटिस की गईं। इसके बाद बीएसएफ ने इलाके को घेर लिया। बीएसएफ की तरफ से चुनौती मिलने के बाद एक पंप हाउस में छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

घुसपैठ की इस कोशिश में एक बीएसएफ जवान के घायल होने की खबर है। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया है। इसे सीमा पार से घुसपैठ की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले और घुसपैठ की कोशिश तेज कर दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com