मीडिया से बचने के लिए सीढ़ियों से कूदकर भागे आरबीआई गवर्नर
*नई दिल्ली.मधुरेश*- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी के मुद्दे पर सवाल करने के इंतजार में बैठी पत्रकारों की फौज से बच कर भाग निकले। पटेल महात्मा मंदिर पहुंचे थे। यह वही स्थान है जहां आठवां वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन हो रहा है और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिसका उद्घाटन किया था।
पिंट्र और इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाताओं का एक बड़ा दल वहां जुटा था जो पहले तल पर पटेल के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। इससे सतर्क पटेल मीडिया को गच्चा देकर पिछले दरवाजे से निकल लिए।
जब संवाददाता उनके पीछे सीढिय़ों पर दौड़े तो उन्होंने वास्तव में दौडऩा शुरू कर दिया। आरबीआई के गवर्नर अपनी कार तक पहुंचने के लिए एक बार में एक सीढ़ी से ज्यादा कूदने लगे और उनकी कार उनके बैठते ही तेजी से निकल ली।


